{"_id":"694c3a10b713f42ffe05aabb","slug":"transfer-of-two-contract-workers-involved-in-the-tender-process-etawah-news-c-216-1-etw1004-135296-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: टेंडर प्रक्रिया में शामिल दो संविदाकर्मियों का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: टेंडर प्रक्रिया में शामिल दो संविदाकर्मियों का स्थानांतरण
विज्ञापन
इटावा। बिजली निगम की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में पहले ही अधीक्षण अभियंता सहित तीन अन्य कर्मचारियों को निगम की ओर से निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। अब इस प्रक्रिया से जुड़े दो और कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इन कर्मचारियों को अन्य जगह स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( डीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार को 17 टेंडरों की जांच आख्याएं पूर्व में प्राप्त हुई थीं। इसके बाद उन्होंने जांच टीम गठित की थी और टीम की ओर से की गई जांच में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने जैसे तथ्य सामने आए थे।
इस पर प्रबंध निदेशक ने कार्रवाई करते हुए बीती 20 सितंबर तत्कालीन अधीक्षण अभियंता मनोज गौड़ को निलंबित किया था। इसी के साथ जांच में अधीक्षण अभियंता कार्यालय में तैनात तत्कालीन लेखाकार खुर्शीद स्माइल, सहायक लेखाकार आशीष कुमार व कार्यकारी सहायक प्रीति त्रिपाठी पर भी कार्रवाई की गई थी।
अब टेंडर प्रक्रिया से जुड़े दो संविदा कर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता विकास सिंघल ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता मामले में अधीक्षण अभियंता व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई के बाद भी संविदा कर्मी मुकेश सविता एवं अनुज भदौरिया पर कोई भी विभागीय आज तक न होने के संबंध में मुख्य अभियंता कानपुर क्षेत्र द्वितीय को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
पत्र में आदेश देते हुए कहा था कि नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्यालय को अवगत कराए। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने बताया कि पत्र प्राप्त हुआ है दोनों संविदा कर्मियों को यहां से हटाकर अन्य जगह स्थानांतरित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।