{"_id":"58f7ae8f4f1c1beb02473674","slug":"tractor-ruined-boy-who-stand-near-road-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे खडे़ बालक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे खडे़ बालक को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाए भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अंतर्गत वैदपुरा बिरौली मार्ग पर सड़क किनारे खडे़ बालक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। जानकारी होने पर परिजनों के अलावा आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने शव नहीं उठने दिया। लोगों की मांग थी कि मौके पर अधिकारियों को बुलाया जाए। बाद में एसओ जेपी पाल ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
गांव बिरौली निवासी जितेंद्र कठेरिया का आठ वर्षीय पुत्र राहुल अपने बडे भाई धर्मेंद्र (11) के साथ बाइक से बाजार करने वैदपुरा आ रहा था। रास्ते में धर्मेंद्र ने पेशाब करने के लिए साइकिल रोकी। वही पास में राहुल खड़ा हो गया। तभी तेजी आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। लेकिन लोगों ने शव नहीं उठने दिया। लोगों की मांग थी कि अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए। सूचना पर एसओ जेपी पाल पहुंचे और लोगों को शांत किया। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन