फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Husband and wife consume poison amidst domestic strife.

Etawah News: घरेलू कलह में पति-पत्नी ने खाया जहर

Sun, 11 Oct 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife consume poison amidst domestic strife.
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में शुक्रवार रात घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर शिवम राजपूत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों को अपने साथ ले गए। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी यश पटेल की मां ममता ने बताया कि यश की शादी दिसंबर 2025 में दीक्षा पटेल के साथ हुई थी। शुक्रवार रात मायके जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed