फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP getting SP votes deleted using fake Form-7: Akhilesh

फर्जी फॉर्म-7 से सपा के वोट कटवा रही भाजपा: अखिलेश

Sun, 11 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP getting SP votes deleted using fake Form-7: Akhilesh
सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता समाप्त होने की बात कही। भाजपा पर फर्जी फॉर्म-7 के माध्यम से सपा समर्थकों के वोट कटवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अखिलेश शनिवार को सैफई में मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनावों में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव परिणाम प्रभावित किए गए। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान विभिन्न दलों के नेताओं ने चुनाव में धांधली के प्रमाण दिए थे। प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा ने प्रशासनिक ताकत का इस्तेमाल कर परिणाम प्रभावित किए।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पीडीए प्रहरियों ने फर्जी फॉर्म-7 भरने के कई मामले पकड़े हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा कार्यालयों पर फॉर्म-7 भरवाकर सपा समर्थकों के वोट कटवाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने सुल्तानपुर, लखनऊ की सरोजनीनगर और बिधूना में फर्जी हस्ताक्षर व 100 से अधिक फॉर्म-7 के उदाहरण दिए। कहा कि इन मामलों की जानकारी आयोग को दी गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रमुख ने पश्चिम बंगाल के चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी चुनाव नहीं हारी थीं बल्कि उन्हें हराया गया था। तीन लाख से अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच चुनाव लूटा गया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से इंडिया गठबंधन को अराजक बताए जाने पर अखिलेश ने पलटवार किया।


भाजपा सत्ता में आई लोगों के मतदान का अधिकार छिन जाएगा
अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा बताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा फिर सत्ता में आई तो लोगों का मतदान का अधिकार छिन सकता है। उन्होंने किसान, नौजवान, व्यापारी और पीडीए समाज से संविधान और लोकतंत्र बचाने की अपील की। सपा प्रमुख ने किसानों की आर्थिक स्थिति पर भाजपा सरकार को घेरा, बोले-उद्योगपतियों के कर्ज माफ हो रहे लेकिन किसान संकट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed