फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Operations of the Shakurbasti-Mansi Festival Special Express will commence on the 5th.

Etawah News: शकूरबस्ती-मानसी त्योहार विशेष एक्सप्रेस का पांच से शुरू होगा संचालन

Sun, 11 Oct 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Operations of the Shakurbasti-Mansi Festival Special Express will commence on the 5th.
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल आगामी त्योहारों को लेकर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसमें शकूरबस्ती-मानसी त्योहार विशेष एक्सप्रेस का पांच नवंबर से संचालन शुरू होगा। इस ट्रेन का इटावा जंक्शन पर ठहराव रहेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी त्योहार पर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे त्योहार में यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। ट्रेन संख्या 04406 शकूरबस्ती से मानसी अनारक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस को पांच से 14 नवंबर तक संचालित की जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04405 मानसी से शकूरबस्ती को सात से 16 नवंबर तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य/स्लीपर के 14 और एसएलआर के 02 समेत कुल 16 कोच होंगे। ये ट्रेन शकूरबस्ती से शाम 7:10 बजे चलेगी। इसके बाद नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला जंक्शन होते हुए इटावा जंक्शन पर सुबह 03:30 पर आएगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, उन्नाव जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर जंक्शन, देवरिया सदर, सीवान जंक्शन, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय होते हुए मानसी जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर इटावा जंक्शन रात 2:38 पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed