{"_id":"630a66ffcdb07776b14a2a56","slug":"tractor-crushes-girl-death-etawah-news-knp714988466","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, मौत
विज्ञापन
उदी। माता-पिता के साथ चंबल नदी देखने गई बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी प्रद्युम्न प्रताप अपनी पत्नी और चार वर्षीय बेटी किंजल के साथ ई-रिक्शा से चंबल नदी का बाढ़ देखने उदी गए थे। शनिवार शाम चार बजे वहां से लौटते वक्त प्रद्युम्न प्रताप यमुना पुल पर ई-रिक्शा रोक कर दुकान से सामान लेने चले गए।
इसी दौरान बेटी किंजल ई-रिक्शा से नीचे उतर गई और सड़क की ओर दौड़ लगा दी। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।