फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tornado sheds in rainstorm, 12 people injured in wall collapse

आंधी-बारिश में टीन शेड उडे़, दीवार गिरने 12 लोग घायल

Mon, 29 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा Updated Mon, 29 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tornado sheds in rainstorm, 12 people injured in wall collapse
लवेदी क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरा में बिजली गिरने से गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
विज्ञापन

रविवार देर रात आई तेज आंधी व बरसात से कई स्थानों पर टिनशेड और दीवारों के गिरने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसके अलावा आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं मौसम सुहाना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 एवं न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।  
 लवेदी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम इंगुर्री में रविवार रात तेज आंधी आने से टिनशेड से बने मकान में सो रहे करताल सिंह पुत्र छोटे सिंह ,रजोला देवी पत्नी करताल सिंह, मोहिनी और आयुष अंदर ही दब गए। चीख पुकार की आवाज सुन नीरज, लवलू नरेंद्र सिंह बबलू ,कन्हैया और अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान सुबोध चौहान ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया है। इसी थाना के ग्राम दुर्गापुरा में बिजली गिरने से वीरेंद्र सिंह चौहान का मकान गिर गया। जिससे डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। लेखपाल राजेंद्र सिंह लेखपाल मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

ऊसराहार प्रतिनिधि अनुसार ताखा क्षेत्र में आंधी-तूफान में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कठौतिया  गांव में दीवार गिरने से वंदना पत्नी जगजीवन राम छोटी पुत्री रठूरी लाल निवासी भरतिया गुड्डी देवी पत्नी नौबतराम निवासी खजुरिया लौंगश्री पत्नी मान सिंह भी दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी सरसईनावर में भर्ती कराया गया। सरसईनावर में ब्रजेश कुमार पुत्र रामप्रसाद जाटव के घर के पड़ोस में खड़े एक पेड़ की डाल टूटने से उनकी माताजी का सिर फट गया। उनके पिता, छोटे पुत्र को भी चोटें आईं। पूजा निवासी रमपुरा एवं अंश भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed