फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   took oath to save water and tree

पेड़ और पानी बचाने का लिया संकल्प

Mon, 23 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 23 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
took oath to save water and tree
जूनियर हाईस्कूल चितभवन में बच्चों को शपथ दिलाते प्रधानाध्यापक केके यादव। - फोटो : अमर उजाला

जूनियर हाईस्कूल चितभवन में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों और बड़ों ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ और पानी बचाने का संकल्प लिया। स्वच्छता बनाए रखने की भी शपथ ली। कहा कि वे गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाएंगे।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापक केके यादव ने कहा कि पेड़ और पानी बचाने से ही पर्यावरण सुधरेगा। संस्था स्वदेश के रामजनम सिंह ने बताया कि स्वच्छता को लेकर गांव-गांव अभियान चलाया जा रहा है। खुले में शौच नहीं जाएंगे तो बीमारियों से बचे रहेंगे। स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से हमें पेड़ ही बचाएंगे। इसके लिए पौधारोपण जरूरी है। निर्मल सिंह ने कहा कि पानी बहुमूल्य है। अब हमें जरूरत के मुताबिक ही पानी खर्च करना है। सह समन्वयक देश दीपक तिवारी ने कहा कि बच्चे जागरूक होंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा। इस दौरान विद्यालय स्टाफ  तथा एनपीआरसी चितभवन के संबद्ध प्रधानाध्यापक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed