{"_id":"575863094f1c1b1f349c5461","slug":"took-4-sample-of-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दवाओं के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दवाओं के लिए सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोनकोक्स दवा पर पड़े अधिक रेट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दो मेडिकल स्टोर्स से दवाओं के चार सैंपल लिए। इनमें एक दुकान पर दो कंपनियों की दवा में निर्धारित रेट से अधिक एमआरपी मिली। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने इनके सहित चार दवाओं के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने सूर्यनगर स्थित अरुण अग्रवाल के सुरेंद्र मेडिकल स्टोर में चेकिंग की। स्टोर संचालक तीन दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। यहां से बच्चों के पेट दर्द की दवा नॉरमेट्रोजिल सीरप का सैंपल लिया गया। इसके बाद स्टेशनरोड स्थित अनुज बंसल के मेडिसन कार्नर में दवाओं को चेक किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मेडिकल स्टोर पर दो कंपनियों की दवाओं पर डीपीसीओ से निर्धारित रेट्स से अधिक एमआरपी पाई गई।
विज्ञापन
इन दवाओं में सिक्किम की एल्केम दवा कंपनी की एंटीबायोटिक टैबलेट जिथीयम पर 67 की जगह 68.98 रुपये अंकित मिले। इसी तरह कॉनसेप्ट फार्मा औरंगाबाद की कंपनी के कोनकोक्स 800 टैबलेट पर निर्धारित 42 की जगह 43.30 रुपये एमआरपी मिली। यह दवा सांस की तकलीफ होने पर ली जाती है। उन्होंने बताया कि अधिक एमआरपी वाली दवाओं के सैंपल भी लिए गए। इन्हें नई दिल्ली स्थित एनपीपीए में जांच के लिए भेजा गया है। जबकि 4 अन्य सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिन दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं किए गए। उनके संबंध में दवा विक्रेता को 5 दिन की मोहलत दी गई है। इस अवधि में बिल प्रस्तुत न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन