{"_id":"6b03275fe350d9f63f005537","slug":"old-age-pension-will-be-provided-in-two-installments-with-a-45-day-interval-between-payments-etawah-news-c-216-1-etw1004-153556-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो किस्तों में मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, 45 दिन के अंतराल पर होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो किस्तों में मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, 45 दिन के अंतराल पर होगा भुगतान
Sun, 22 Nov 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
इटावा। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को अब तीन महीने की पेंशन एक साथ नहीं मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 से नई किस्त प्रणाली लागू की है। इसके तहत लाभार्थियों को तीन महीने की तीन हजार रुपये की पेंशन दो बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। प्रत्येक किस्त 45 दिन यानी डेढ़ महीने के अंतराल पर जारी होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बद्येल ने बताया कि नई व्यवस्था में 80 वर्ष से कम आयु के लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से 2400 रुपये और केंद्र सरकार की ओर से 600 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से 1500-1500 रुपये मिलेंगे। दोनों श्रेणियों के लाभार्थियों को कुल तीन हजार रुपये प्रति तीन महीने की पेंशन मिलेगी।
भुगतान की स्थिति में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लाभार्थियों को एसएमएस और पोर्टल के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ पाने के लिए आयु प्रमाणपत्र और बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना की पात्रता और आवेदन संबंधी जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5131 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।