{"_id":"ce8f0152be84feeb501fc15446260732","slug":"to-students-distributed-wrong-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बांट दिए गलत प्रश्न पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बांट दिए गलत प्रश्न पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना क्षेत्र के विद्यालय मुंशीलाल रामसेवक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षार्थियों को गलत प्रश्न पत्र बांट दिए गए। परीक्षार्थियों का आरोप है कि इंटरमीडिएट के कला वर्ग के परीक्षार्थियों को विज्ञान वर्ग का हिंदी का प्रश्न पत्र दे दिया गया। वहीं विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को कला वर्ग का हिंदी का प्रश्न पत्र दे दिया गया। शिकायत के बाद भी उनसे वही प्रश्न पत्र हल करवाया गया।
विज्ञापन
कला वर्ग के छात्र संदीप कुमार, अजय प्रताप आदि ने बताया कि उन्हें हिंदी के प्रश्न पत्र गलत दे दिए गए। जब उन्होंने पेपर पढ़ा तो वह उनके वर्ग का नहीं था। शिकायत विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक से की गई तो उन्होंने डपटकर वहीं प्रश्न पत्र चुपचाप हल करने के लिए कहा।
विज्ञापन
बाद में सही प्रश्न पत्र देकर दोबारा परीक्षा कराने की बात कही गई। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश पोरवाल का कहना ने बताया कि कक्ष संख्या 6 व 7 में कुछ छात्रों को गलत प्रश्न पत्र वितरित हो गया था। जानकारी होते ही प्रश्न पत्र बदलवा दिया गया। छात्रों के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन