फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three transgender individuals climbed a water tank carrying a bottle of petrol.

Etawah News: पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े तीन किन्नर

Thu, 01 Oct 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three transgender individuals climbed a water tank carrying a bottle of petrol.
फोटो 26:: टंकी पर चढ़े किन्नर। सोशल मीडिया
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में नवीन मंडी के पास आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे किनारे स्थित पानी की टंकी पर बृहस्पतिवार शाम को तीन किन्नर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ गए। दूसरे गुट के किन्नरों पर उनके खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे तक चले हंगामे के दौरान हाईवे की सर्विस रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


टंकी पर चढ़ी किन्नर बेला रानी ने बताया कि वह अपने साथी तमन्ना और शिवानी के साथ टंकी पर चढ़ी थीं। उनका आरोप है कि दूसरे गुट के किन्नर उनके खिलाफ मारपीट के फर्जी प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं। बेला रानी के मुताबिक किन्नरों के क्षेत्र पहले से बंटे हुए हैं लेकिन दूसरे गुट के लोग उनके क्षेत्र में आकर हंगामा करते हैं। इसी को लेकर वे कार्रवाई की मांग कर रही थीं। किन्नरों के पेट्रोल की बोतल लेकर टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने फोन पर तीनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस के समझाने पर तीनों टंकी से नीचे उतर आए। इसके बाद पुलिस उन्हें जानकारी लेने के लिए थाने ले गई। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुटने से सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहा। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों किन्नरों को समझाकर सुरक्षित टंकी से नीचे उतरवा लिया गया है। जानकारी के लिए उन्हें थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed