{"_id":"5ec369d39806cb876cf3ca4f1ff68cc4","slug":"three-thousand-people-were-registered-in-layman-accident-insurance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी दुर्घटना बीमा में तीन हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी दुर्घटना बीमा में तीन हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
अब भूमिहीनों को भी मिलेगा आम आदमी दुर्घटना बीमा का लाभ। सोमवार की रात ताखा तहसील के कौआ गांव में तहसीलदार नेे चौपाल लगाई। जिसमें साढ़े तीन हजार भूमिहीन लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
ताखा क्षेत्र में प्रशासन इन दिनों चलो गांव की ओर की तर्ज पर चौपाल लगाकर किसानों को जागृति करने में लगा है। सोमवार की रात तहसीलदार ताखा विजय यादव ने नायब तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक के साथ कौआ गांव में चौपाल लगाई। सैकड़ों किसान चौपाल में शामिल होने पहुंचे।
तहसीलदार विजय यादव ने किसानों किसानों को किसान दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया किसान की दुर्घटना में मौत पर पांच लाख रुपये मिलने का प्रावधान है। आम आदमी बीमा योजना से सभी भूमिहीनों को दुर्घटना में मौत पर एक लाख रुपये एवं सामान्य मौत पर तीस हजार रुपये मिल सकेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए भूमिहीन आवेदक को अपना रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। यह रजिस्ट्रेशन ग्राम पंचायत से संबंधित लेखपाल कर रहे हैं। आवेदक को मात्र अपना फार्म भरकर लेखपाल के पास जमा करना है। किसी भी भूमिहीन के लिए इस योजना में शामिल होने के लिए कोई मापदंड नहीं है।
केवल आवेदक की आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए । नायब तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक ने बताया ताखा तहसील में अभी तक इस योजना में साढे़ तीन हजार भूमि हीन लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। सभी पंचायतों में लेखपालों को भूमिहीन लोगों के रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं चौपाल में किसानों ने जल निकासी एवं चकरोड दुरुस्त करने की समस्याएं रखीं। जिसे तहसीलदार ने तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में कानूनगो अनिल यादव लेखपाल कप्तान सिंह भी मौजूद रहे।