{"_id":"64bd6f0f47223d239d06436c","slug":"there-was-chaos-due-to-the-death-of-mother-and-daughter-in-the-accident-etawha-news-c-216-1-sknp1011-936-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हादसे में मां-बेटी की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हादसे में मां-बेटी की मौत से मचा कोहराम
Sun, 23 Jul 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
- खाटू श्याम के दर्शन करने जा रही मां बेटी की राजस्थान के दौसा में हुए हादसे में गई जान
- शहर के मोहल्ला लालपुरा अस्तल का परिवार खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकला था
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के मोहल्ला लालपुरा से परिवार के साथ खाटू श्याम के दर्शन के जा रहे लोगों की कार राजस्थान के पास हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। रविवार की देर शाम मां बेटी के शव उनके घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
मोहल्ला लालपुरा अस्तल की मड़ैया निवासी 50 वर्षीय भगवती देवी पत्नी ओम प्रकाश शंखवार अपनी तीन पुत्रियों वैष्णवी, रश्मि, मंतशा के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए शनिवार को कार से निकली थीं। उनके साथ बड़ी बेटी वैष्णवी के पति विजय निवासी भिंड मप्र, मझली बेटी रश्मि के पति वैभव अग्रवाल उर्फ बऊआ निवासी छैराहा के अलावा रश्मि की मासूम पुत्री तान्या, वैष्णवी के तीन बच्चे यश, युग और काव्या भी साथ में थी।
जब उनकी कार आगरा जयपुर हाइवे पर दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव कालाखोह के पास पहुंची तभी कार चला रहे दामाद वैभव अग्रवाल को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी गोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने भगवती देवी व छोटी को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों को पुलिस ने दौसा जिला अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने भगवती देवी और उनकी 18 वर्षीय को मृत घोषित कर दिया। यश और काव्या को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। शेष का उपचार दौसा जिला अस्पताल में चलता रहा। कार को ड्राइव करने वाले वैभव अग्रवाल के सिर में चोट आई थी। वह घड़ी व्यवसायी हैं। जबकि हादसे में जान गंवाने वाली मां-बेटी घरों में झाड़ू-पोछा कर घर-गृहस्थी चलाती रही हैं।
दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर रात लालपुरा अस्तल की मड़ैया पहुंचे। सदर थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि कार सवार सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे। पोस्टमार्टम होने के बाद मां बेटी शव जब उनके घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।