{"_id":"57112b244f1c1b97124a6bb8","slug":"then-create-a-majority-government-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बनाएं सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बनाएं सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपने आवास के गृह प्रवेश समारोह के बाद बसरेहर ब्लाक के ग्राम अमृतपुर पहुंचे और यहां अमृतपुर धाम मंदिर के नवनिर्मित मुख्य द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों और सपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में सपा को एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार में लाने के लिए अभी से तैयारी करने को कहा।
श्री यादव ने कहा कि सपा ने चुनाव के दौरान जितने भी वादे किए थे, सरकार बनने के बाद सभी वादों को पूरा किया गया है। बालिकाओं को कन्या विद्या धन दिया जा रहा है, लैपटॉप बांटे जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज और दवा को निशुल्क किया गया है। किसानों पर सरकारी कर्जा होने पर उनकी जमीने नीलाम करने के कानून को बदला गया है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में जितने विकास कार्य कराए हैं उतने और किसी प्रदेश में नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए एक बार फिर से सपा की सरकार का आना जरूरी है इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से पार्टी की नीतियों को गांव गांव तक पहुंचाने में जुट जाएं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बसरेहर अजंट सिंह यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामसेवक यादव मौजूद रहे। मेला समिति के प्रबंधक राजवीर सिंह यादव, अनिल यादव, मेघावृत यादव, सुदेश यादव आदि ने सपा प्रमुख का स्वागत किया।