फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The system collapsed in the scuffle for free travel.

Etawah News: निशुल्क यात्रा की धक्कामुक्की में व्यवस्था धड़ाम

Thu, 27 Aug 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The system collapsed in the scuffle for free travel.
इटावा। रक्षाबंधन पर बहनों और महिलाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा के पहले ही दिन रोडवेज की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। सुबह से बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस आते ही फुल हो जाने से महिलाओं को चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी, जबकि अगली बस के इंतजार में यात्रियों को करीब एक घंटे तक गर्मी में खड़ा रहना पड़ा। सुरक्षित और सुगम यात्रा के रोडवेज के दावे भीड़ के आगे बेअसर नजर आए। सबसे अधिक मैनपुरी, आगरा, कानपुर, औरैया व झांसी के यात्रियों की रही। हालांकि, एआरएम ने रोडवेज बस चालकों को सतर्कता के साथ वाहन खड़ा करने के निर्देश दिए, जिससे हादसा न हो सके।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही महिला यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 11 बजे कानपुर की बस जाने के बाद 11:38 बजे तक दूसरी बस नहीं आई। इस वजह से 40 से अधिक महिलाओं ने गर्मी के बीच बस का इंतजार किया। काफी देर तक बस न आने पर महिलाओं को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सड़कों से लेकर बस स्टैंड पर महिलाओं व सहयात्रियों की भीड़ रही। बस स्टैंड पर बसें आते ही फुल हो गईं। शहर के माल गोदाम के पास सामान्य दिनों में बस रुकती थी। इसकी वजह से कई सवारी यहां खड़ी थीं। चालक रास्ते में बस नहीं रोक रहे थे, इस कारण महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी हुई। काफी देर बस के न रुकने पर वह पैदल चलकर बस स्टैंड पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर सुबह कानपुर से टूंडला जाने वाली ईएमयू में काफी भीड़ रही। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन के रुकते ही बड़ी संख्या में यात्री उतरे। इनमें महिला यात्रियों की संख्या सर्वाधिक रही। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में भी भीड़ देखने को मिली। सुबह नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में भीड़ कम रही, लेकिन वहां से आने वाली गोमती खचाखच भरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री चौराहे के पास सामान्य दिनों में रोडवेज बस रुकती हैं। बृहस्पतिवार को भी कई सवारियां बस पकड़ने के लिए निर्धारित जगह पर खड़ी हो गईं। इस दौरान कई रोडवेज बसें सामने से गुजरीं लेकिन लेकिन रुकी नहीं। यात्री चौराहे के पास चालक को रुकने का इशारा करते रह गए। इस वजह से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पोती के साथ सुबह 11 बजे बस स्टैंड आ गए थे। कानपुर की बस पकड़नी है। इस दौरान एक बस आई लेकिन पूरी तरह भरी हुई थी। इसकी वजह से बस में चढ़ नहीं सके। एक घंटे इंतजार के बाद भी दूसरी बस नहीं आई है। -मुन्नी देवी
रक्षाबंधन पर भाई के घर औरैया जाने के लिए पहले माल गोदाम के बाद बस का इंतजार करते रहे। यहां बस के न रुकने पर बस स्टैंड पहुंचे। यहां पता चला कि कुछ देर बाद बस जाएगी। अभी तक बस नहीं आई हैं। गर्मी व भीड़ की वजह से दिक्कत हुई। -सियादुलारी।


वर्जन---
पहले से तय रूटमैप के अनुसार बसों का संचालन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अधिक भीड़ रही। कर्मचारियों को लगवाकर बसों में महिलाओं को सुरक्षित बैठाया गया। कानपुर, मैनपुरी व आगरा के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाई गईं। महिलाओं व पुरुषों को लटककर यात्रा न करने की हिदायत दी गई। शुक्रवार से और बेहतर व्यवस्था की जाएगी। -अमित कुमार, एआरएम इटावा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed