{"_id":"587e4fb64f1c1b700deff9f7","slug":"the-revised-list-will-start-preparations-as-soon-as-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की रिवाइज लिस्ट आते ही शुरू होगी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की रिवाइज लिस्ट आते ही शुरू होगी तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिला पार्टी कार्यालय पर वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल सिंबल मिलने के बाद मंगलवार को गोपाल यादव ने सपा पार्टी कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। प्रेसवार्ता में उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ता पुरानी बातों को भूलकर एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुटेंगे। मुख्यमंत्री जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों की रिवाइज लिस्ट जारी करेंगे। जिसके बाद जिले के घोषित प्रत्याशियों को जिताने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लग जाएंगे।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी नहीं की है। जल्द ही पार्टी हाईकमान द्वारा रिवाइज लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद तय हो जाएगा कि जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा। गोपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के जसवंतनगर से चुनाव मैदान में उतरने की मांग का कोई प्रस्ताव नहीं भेजा जाएगा। पार्टी हाईकमान जानता है कि किसे कहां से चुनाव मैदान में उतरना है।
जल्द ही जिले की सभी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिसमें अच्छा कार्य करने वाले पुराने चेहरे भी होंगे और बहुत से उन लोगों को भी मौका दिया जाएगा जो पार्टी के लिए और बेहतर कार्य कर सकते हैं। प्रत्याशी सामने आते ही अखिलेश यादव की अगुवाई में चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। प्रेसवार्ता में फुरकान अहमद, आशीष राजपूत, चंदगी राम, जनविजय सिंह, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।