फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The mercury crossed 44, the heat was making us miserable

Etawah News: पारा 44 पार, गर्मी कर रही बेहाल

Mon, 22 May 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 22 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
The mercury crossed 44, the heat was making us miserable
(फोटो संख्या 31) रोडवेज बस अड्डा पर टोंटी से पानी पीता बंदर। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। तापमान बढ़ते- बढ़ते सोमवार को 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। सोमवार चालू महीने का अब तक का सबसे ज्यादा गर्म साबित हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और लू चलने की वजह से हालात यह रहे कि सड़कों पर लोगों व वाहन सवारों की आवाजाही कम देखने को मिली।
जनपद में एक व तीन मई को हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के बाद जरूर एक दो दिन तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन उसके बाद से धीरे- धीरे तापमान बढ़ता रहा। जो 42 से 43 डिग्री तक जा पहुंचा। इस बीच 18 मई की तड़के तेज बारिश हुई जरूर, लेकिन आठ बजते ही मौसम ऐसा साफ हुआ कि लगा नहीं कि कुछ घंटे पहले बारिश भी हुई। उसके बाद से तापमान के बढ़ने का क्रम जारी रहा, जो 22 मई को 44 डिग्री पर जा पहुंचा। यह महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन साबित हुआ।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बस पानी ही आम जनमानस का सबसे बड़ा सहारा बना हुआ है। इंसान हो या पशु- पक्षी सभी प्यास से व्याकुल होकर पानी की तलाश में इधर- उधर घूमते रहते हैं। जरा- जरा देर में गला सूखने पर लोग पानी पीने लगते है। हलक सुखाने वाली पड़ रही गर्मी की वजह से लोग अब साथ में पानी लेकर चल रहे हैं। लेकिन बार- बार प्यास लगने की वजह से कुछ ही देर में पानी की बोतल भी खाली हो जाती है। जरूरी कार्य से निकलने वाले लोग गन्ने का रस, बेल का शर्बत, शिकंजी, लस्सी अथवा पेय पदार्थ पीकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मौसम का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही 27 व 28 मई के बीच हल्की वर्षा होने की संभावना है। डॉ.एसएन पांडेय,मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed