फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The land in dispute stones, firing

जमीन के विवाद में पथराव, फायरिंग

Thu, 28 Jan 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो इटावा। Updated Thu, 28 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The land in dispute stones, firing
चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कढ़ोरी में तालाब की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में पहले विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव व फायरिंग होने लगी। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक पथराव व फायरिंग करने वाले लोग भाग चुके थे।
विज्ञापन


ग्राम नगला कढ़ोरी में तालाब की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में बुधवार की सुबह पहले तो विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष से पथराव होने लगा। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष चौबिया रामचंद्र दीक्षित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लेकिन तब तक पथराव व फायरिंग करने वाले  जा चुके थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तालाब की जमीन पर कब्जे को लेकर दो लोगों में मामूली कहासुनी हुई थी। पथराव व फायरिंग होने की बात से उन्होंने इनकार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed