फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   'Phoolon ki Holi' (Holi with flowers) and a staging of the 'Kansa Vadh' (slaying of Kansa) play in Jaswantnagar

Etawah News: जसवंतनगर में फूलों की होली, कंस वध लीला का मंचन

Fri, 30 Oct 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
'Phoolon ki Holi' (Holi with flowers) and a staging of the 'Kansa Vadh' (slaying of Kansa) play in Jaswantnagar
जसवंतनगर। ऐतिहासिक मैदानी रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार रात रासलीला के अंतिम दिन फूलों की होली लीला का मनोहारी मंचन किया गया। वृंदावन से आई रंगरसिया रासलीला मंडली के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सजीव चित्रण किया। इससे रामलीला मैदान भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर हो उठा।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। कलाकारों ने पारंपरिक ब्रज शैली में राधा-कृष्ण के प्रेम और ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और मनोहारी प्रस्तुतियों का आनंद लिया। पौराणिक मान्यताओं के अनुरूप कंस वध की लीला का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने कंस के अत्याचारों और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उसके वध को दर्शाया। इस प्रसंग के माध्यम से अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

इस रासलीला का आयोजन श्रीरामलीला महोत्सव समिति ने कराया। समिति के प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता बबलू, उपप्रबंधक ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर और शुभश्री गुप्ता के नेतृत्व में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। रासलीला का निर्देशन अवधेश कुमार मिश्रा ने किया। वृंदावन के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया। इसके साथ ही रासलीला कार्यक्रम का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed