फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chants of 'Jai Shri Ram' rang out during the burning of Lanka, while eyes welled up with tears at the scene of Lakshmana being struck by the 'Shakti' weapon.

Etawah News: लंका दहन से गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, लक्ष्मण शक्ति पर छलक उठीं आंखें

Fri, 30 Oct 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chants of 'Jai Shri Ram' rang out during the burning of Lanka, while eyes welled up with tears at the scene of Lakshmana being struck by the 'Shakti' weapon.
फोटो 05::: ऊसराहार रामलीला में मंचन करते कलाकार। स्रोत आयोजक
ताखा। श्रीरामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के सातवें दिन लंका दहन से लेकर लक्ष्मण शक्ति तक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। हनुमान जी के रौद्र रूप में सोने की लंका जलाने के दृश्य पर पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा, वहीं लक्ष्मण को शक्तिबाण लगने के बाद प्रभु श्रीराम का करुण विलाप देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

रामलीला में माता सीता की खोज करते हुए हनुमान जी लंका पहुंचे। अशोक वाटिका में माता सीता को खोजकर उन्होंने प्रभु श्रीराम का संदेश दिया और जल्द ही रावण की कैद से मुक्त कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद भूख लगने पर हनुमान जी ने अशोक वाटिका के फल खाने शुरू कर दिए और पूरी वाटिका उजाड़ दी।
विज्ञापन

रावण के आदेश पर उनकी पूंछ में आग लगा दी गई। इसी आग से हनुमान जी ने सोने की लंका को जलाकर रावण के अहंकार को चुनौती दी। इसके बाद युद्ध के दौरान मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्तिबाण चला दिया, जिससे वह रणभूमि में मूर्छित होकर गिर पड़े। अनुज को अचेत देखकर श्रीराम व्याकुल हो उठे। उनका करुण विलाप और लक्ष्मण के प्रति अगाध प्रेम देखकर दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए वैद्य के परामर्श पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने रवाना हुए। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रबंधक ज्ञानेंद्र अवस्थी, महामंत्री राहुल राज वर्मा, उमेश गुप्ता, संदीप पाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed