फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The killers were not found even after a month

हत्यारों का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग

Sun, 09 Jan 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The killers were not found even after a month
बकेवर। लखना कस्बे से छह वर्षीय बालक शौर्य की अपहरण के बाद हत्या की गुत्थी एक माह बीतने के बाद भी नहीं सुलझी है। पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच पा रही है। रविवार को भी सुराग की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम लखना पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शौर्य के अपहरण के बाद हत्या की गुत्थी को और उलझा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस बालक के मोहल्ले के कई लोगों को उठाकर पूछताछ भी कर चुकी है।
विज्ञापन

बालक के घर पर सुरक्षा के लिए होमगार्ड तैनात कर रखा है। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा लखना के आदर्श नगर मोहल्ले के स्टेशनरी व्यवसायी अवनीश दुबे का छह वर्षीय बेटा शौर्य दुबे 10 दिसंबर को शाम पांच बजे घर के बाहर खेलने गया था, तभी वह अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्यारह दिन बाद 20 दिसंबर को उसका क्षति विक्षत शव हमीरपुरा मंदिर के पास यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला था। बालक का शव मिलने के बाद अपहरण व हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद की जा रही थी।
लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कोई कारण स्पष्ट न होने से अपहरण और हत्या की गुत्थी उलझ गई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बालक के लापता होने वाले स्थान से लेकर शव मिलने वाले स्थान तक सर्विलांस से मोबाइल टावर से मिले डाटा से भी कोई सुराग नहीं मिला।

हालांकि, क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस लगातार सूत्र तलाशने के प्रयास कर रही, पर उसे अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सीओ भरथना साधुराम ने बताया कि पुलिस लगातार सुराग लगाने के प्रयास में लगी है। पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed