फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The idol of Brahmani Devi was found during excavation

Etawah News: खोदाई में निकली थी ब्रह्माणी देवी की मूर्ति

Sun, 15 Oct 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 15 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The idol of Brahmani Devi was found during excavation
जसवतंनगर। तहसील मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर घने बीहडों के बीच स्थित ब्रह्माणी देवी के मंदिर का जनपद में ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी खासा महत्व है। साल में दो बार छह-छह महीने में पड़ने वाली नवरात्र पर रोजाना हजारों देवी भक्त जयकारा लगाते हुए माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ब्रह्माणी देवी मंदिर की स्थापना के बारे में किवदंती है कि आगरा जनपद के बाह तहसील के नौगांव के राजा अरिदमन सिंह गंगा स्नान व दर्शन करने जाते थे। सपने में उन्होंने देखा कि जिस स्थान पर स्नान कर रहे हैं, वहां पर खोदाई करें तो ब्रह्माणी देवी की मूर्ति मिलेगी। उसे हाथी पर लेकर अपने राज्य की सीमा में जाएं, लेकिन जहां हाथी बैठ जाए वहीं पर देवी का मंदिर बनवा दें।
विज्ञापन




राजा ने उस स्थान पर खोदाई कराई तो जमीन से ब्रह्माणी देवी की मूर्ति निकली। मूर्ति लेकर हाथी जब राजा के राज्य की ओर चला तो वह रास्ते में जिस स्थान पर बैठा वह स्थान यमुना किनारे स्थित गांव जाखन है, वहां पर उन्होंने देवी मां का मंदिर बनवाया। इस वजह से नाम पड़ा ब्रह्माणी देवी मंदिर। नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर यहां लगने वाले मेले में इटावा, भिंड, ग्यालियर, मुरैना, बाह, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद आदि जनपदों से भी देवी भक्त आते हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल आदि से भी देवी भक्त आते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed