फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The highway jam , put fire in tractor

हाईवे किया जाम, ट्रैक्टर में लगाई आग

Wed, 11 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 11 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
बकेवर(इटावा)। बकेबर थानाक्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास तेजी से आ रहे एक ट्रक ने ट्र्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक व एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से भड़क लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। और एक ट्रैैक्टर में लगी करब में आग लगा दी। आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लोगों का गुस्सा देख मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आलाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान जल्द कराने का आश्वासन दिया।  जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

 
बकेबर थानाक्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी सत्येंद्र कुमार (20) पुत्र यादराम बुधवार को अपने ट्र्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए गोमती पंप आया और यहां से जैसे ही हाईवे पर आया, तभी इटावा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र कुमार व रजत कुमार पुत्र भारत सिंह घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक डिवाइडर को पार करता हुआ खेत में जाकर पलट गया। भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर एसओ बिजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से दोनों को सैफई रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम भरथना पीके तिवारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर शांत कराया। जाम लगाए लोग ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग कर रहे थे। जाम करीब डेढ़ घंटे तक  लगा रहा। उधर, अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में साइकिल सवार साबिर पुत्र रहमान निवासी नौरंगाबाद, अवनीश पुत्र आशाराम निवासी नगला विक्रम व छोटे पुत्र नसीर अहमद निवासी कटरा शमशेर खां, सर्वेश कुमार पुत्र मेवाराम निवासी पीपल अड्डा, रामबेटी पुत्र अनोखे लाल निवासी अड्डा ऊसरा घायल हो गईं। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के ग्राम लुहन्ना में खाना बनाते वक्त लगी आग से प्रीति पत्नी चंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed