{"_id":"61ae54a82187557aa53b04f3","slug":"the-gym-of-the-stadium-will-be-of-inter-state-level-etawah-news-knp6681032118","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम का जिम अंतर्राज्यीय स्तर का होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम का जिम अंतर्राज्यीय स्तर का होगा
विज्ञापन
इटावा। आजकल युवाओं में बॉडी फिटनेस को लेकर काफी क्रेज दिखाई दे रहा है। ऋतिक रोशन व टाइगर श्राफ जैसी बॉडी पाने की होड़ में युवा जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
इसके लिए जिम में सिक्स पैक पाने के लिए खास तरह की एक्सरसाइज करते हैं। युवाओं में जिम का क्रेज बढ़ता देख शहर के ज्योतिबा फुले स्टेडियम में बने को अंतर्राज्यीय स्तर का जिम बनाने की कवायद तेज हो गई है।
जिमनेजियम में देश-विदेश की उच्चकोटि की मशीनें मंगाई जा रही है। इसका प्रस्ताव भी शासन स्तर पर स्वीकृत हो गया है। इसी बजट सत्र में 60 लाख रुपये कीमत की अत्याधुनिक मशीनें यहां आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
युवाओं, महिलाओं के साथ ही सभी उम्र के लोगों में बॉडी फिट रखने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इसके लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। जिम में एक्सरसाइज करते हैं और टहलते भी हैं।
लोगों में जिम का क्रेज बढ़ रहा है। इसी वजह से शायद ही प्रदेश में कोई ऐसा जिला नहीं होगा, जहां के जिला स्टेडियम में जिम न हो। प्राइवेट जिम की भरमार है, जहां सुबह से शाम तक युवाओं की एक्सरसाइज करने के लिए भीड़ नजर आती है।
इटावा के जिला स्टेडियम ज्योति बा फुले में भी एक बड़ा जिम है। यहां पर एक मल्टी मशीन है, जो काफी पुरानी है। इसके अलावा चेस्ट प्रेस, सोल्डर प्रेस, ट्रेड मिल समेत 15 मशीनें हैं, जिसमें प्रशिक्षु खिलाड़ी और सदस्य एक्सरसाइज करते हैं।
नई और अत्याधुनिक मशीनें न होने से युवाओं को रुझान स्टेडियम की तरफ कम है। इसे देखते हुए जिाल क्रीड़ाधिकारी ने नई और अत्याधुनिक मशीनों को जिम में लगाने का प्रस्ताव खेल विभाग को भेजा था।
इसमें 42 मशीनों व जिम से जुड़े उपकरण शामिल हैं। खेल विभाग ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए 60 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया है।
मार्च 2022 तक स्टेडियम के जिम में नई और अत्याधुनिक मशीनें फिट हो जाएंगी और यहां में बॉडी फिटनेस को आने वाले युवाओं व महिलाओं की संख्या बढ़ेगी।
ये आएंगी मशीनें
कामर्शियल इलेप्टीकल ट्रेनर, कामर्शियल रिक्यूमेंट बाइक, हैवी ड्यूटी कामर्शियल ग्रुप बाइक, कामर्शियल एयर बाइक, सोल्डर प्रेस मशीन, चेस्ट प्रेस मशीन, मैक्स रैक मशीन, मल्टी अरजेटेबल बेंच, ओलंपिक फ्लैट बेंच, ओलंपिक वेट ड्री यूटिलिटी बेंच, स्पोर्ट्स मेडिसन बॉल, वेट लिफ्टिंग बॉल समेत 42 मशीनें व उपकरण शामिल हैं।
जिम में रखा गया ट्रेनर
स्टेडियम में वर्ष 2016 के करीब जिमनेजियम का निर्माण हुआ था। उसके बाद कुछ समय तक तो जिम में ट्रेनर की तैनाती रही, उसके बाद ट्रेनर का पद खाली हो गया था।
कोरोनाकाल में जिम ट्रेनर ही नहीं संविदा अथवा आउट सोर्सिंग से तैनात कई और खेलों के प्रशिक्षकों का कार्यकाल खत्म हो गया था। अब बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट समेत कई कोच संविदा पर आ गए हैं, लेकिन जिम ट्रेनर अभिषेक विक्रम सिंह की तैनाती जिला प्रोत्साहन समिति की तरफ से की गई है। वह जिम में खिलाड़ियों और सदस्यों को बॉडी फिटनेस की टिप्स दे रहे हैं।
स्टेडियम के जिम को अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित करने के लिए तैयारी कर ली गई है। 42 मशीनें व उपकरण मंगाए जा रहे हैं। इसके लिए खेल विभाग से 60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की है। अगर किसी तरह की अड़चन नहीं आई, तो अगले साल मार्च तक नई मशीनें व उपकरण जिम में लग जाएंगे।
-नरेश यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी इटावा।