फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The evil uncle will remain in jail till his last breath

दुष्कर्मी को मिली अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा

Mon, 17 Feb 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The evil uncle will remain in jail till his last breath
पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले मुंहबोले मामा को कोर्ट ने अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। खास बात यह कि पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट ने यह फैसला महज चार महीनों में सुनवाई पूरी करके सुनाया है।
विज्ञापन

सजा के साथ दुष्कर्मी पर दो लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है। यह पूरी रकम पीड़िता को उसके इलाज और पुनर्वासन के लिए दी जाएगी।
राज्य की ओर से मामले के पैरवीकर्ता विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) दशरथ सिंह चौहान ने बताया कि यह जघन्य अपराध भरथना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार की पांच साल की बेटी के साथ हुआ था।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के जरहौली गांव का रहने वाले दोषी ज्ञान सिंह उर्फ छोटू पुत्र प्रेमनारायण की बहन उक्त पीड़ित परिवार के गांव में ब्याही है। इसी नाते से मासूम बच्ची उसे छोटू मामा कहकर पुकारती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बच्ची के अनुसूचित जाति वर्ग के पिता ने पिछले साल 25 अक्तूबर को भरथना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक दिन पूर्व उसकी बेटी और पत्नी घर पर थीं। वह बाहर था।
शाम करीब सात बजे जब वह घर लौटा तो पत्नी ने बताया कि बेटी लापता है। परिवार के लोगों के साथ बेटी को तलाश किया तो रात करीब 10 बजे उसकी बेटी गांव के बाहर एक खेत में रोती हुई मिली। उसके खून बह रहा था।
बेटी ने बताया था कि उसे छोटू मामा लेकर आया था और उसके साथ बुरा काम किया है। इसके बाद उसे यहां छोड़कर भाग गया। पिता की सूचना पर पुलिस मासूम को अस्पताल ले गई। पुलिस ने ज्ञानसिंह उर्फ छोटू के खिलाफ धारा 376एबी और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार चौरसिया ने साक्ष्यों व गवाहों के बयान पर ज्ञान सिंह को दोषी पाया और सोमवार को उसे अंतिम सांस तक के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed