{"_id":"5a8084b34f1c1b90268b9a47","slug":"the-death-of-the-young-man-by-the-collision-of-bus-disorder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से युवक की मौत, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कालोनी के पास शनिवार की रात तेजी से आ रही रोडवेज बस ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने बस पर पथराव कर जाम लगा दिया। पथराव से बस के शीशे टूट गए। कोतवाली के अलावा आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने बस को मय चालक के अपने कब्जे में ले लिया। उधर बढ़पुरा थाना क्षेत्र के असवा पूर्वी कछार में बाइक के लकड़ी के पोल से टकराने से बाइक पर सवार पांच साल के भांजे की मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवा कालोनी निवासी प्रदीप कुमार (38 ) बकेवर में बियर की दुकान का सेल्समैन था। शनिवार की सुबह वह दुकान गया था। रात करीब साढे़ नौ बजे टेंपो से शहर आया। वहां उतरने के बाद पैदल घर जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने उसे राैंद दिया। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए और जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस के अलावा आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने चालक को मय बस के अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
दूसरी घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव असवा पूर्वी कछार में हुई जहां बाइक के लकड़ी के पोल से टकराने पर बाइक पर सवार पांच साल के भांजे की मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। असवा कछार निवासी अजय कुमार पुत्र विश्वनाथ अपने पांच साल के भांजे तरुण पुत्र सौरभ के साथ बाइक से एक शादी में भाग लेने के लिए जा रहा था। जब वह अपने गांव से कुछ ही दूरी पर निकला था तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक लकड़ी के पोल से टकरा गई जिससे तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हा गया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने तरुण के मरने की पुष्टि कर दी। अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन