फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The condition of the roads deteriorated by the flood did not improve even after a year

बाढ़ से बिगड़ी सड़कों की हालत एक साल बाद भी नहीं सुधरी

Sun, 29 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The condition of the roads deteriorated by the flood did not improve even after a year
बाढ़ के बाद सड़क के किनारे और नीचे की मिट्टी हटने से हो गई है खोखली। - फोटो : ETAWAH
चकरनगर (इटावा)। सड़कों की मरम्मत कराने के प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बीहड़ क्षेत्र में बाढ़ में बही कयांछी-भरेह संगम सड़क आठ माह बाद भी नहीं बनाई गईं हैं। अधिकारी बजट न होने का बहाना बनाकर जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में यमुना और चंबल नदियों की बाढ़ ने कांयछी गांव से भरेह संगम तक सड़क कई जगह बह गई थी। कई जगह सड़क नीचे से खोखली हो गई है। भरेह गांव के प्रधान राघवेंद्र सिंह सेंगर, हरौली प्रधान मनीष दीक्षित, पथर्रा प्रधान भूप सिंह निषाद ने बताया सड़क की मरम्मत के लिए मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक समस्या लेकर गए लेकिन हर जगह केवल आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

चकरनगर-भरेह से 50 गांव के लोगों का आवागमन होता है। इस सड़क से हाईवे के लिए भी सीधा रास्ता है। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके गौतम ने बताया कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बाढ़ राहत कोष से पैसा नहीं मिला है। मुख्य मार्ग बाढ़ में मिट्टी बह जाने खोखले हो गया है। मरम्मत के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है। विभाग के पास जो बजट है उसी से रखरखाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed