फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bus collided with the bike, the couple died

बस ने बाइक में मारी टक्कर, दंपति की मौत

Sun, 06 Oct 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
The bus collided with the bike, the couple died
भरथना। ऊसराहार मार्ग पर शनिवार शाम प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। हादसे के बाद चालक व परिचालक बस को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

औरैया जिले के दौलतपुर गांव निवासी ऊदल सिंह (45) पुत्र अहिबरन सिंह अपनी पत्नी ममता (40) के साथ बाइक पर गर्भवती बेटी को देखकर रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। ऊसराहार मार्ग के नगला भारा पर प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। दंपति की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व परिचालक मौके पर बस को छोड़कर भाग गए। आसपास लोगों ने बताया कि बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी। मृतक के दामाद रतविंद्र पुत्र प्रेमनारायण निवासी गांव सैफी थाना भरथना ने बताया कि उसके ससुर व सास भरथना सीएचसी गए थे। जहां उनकी (रतविंद्र) की गर्भवती पत्नी नेहा भर्ती है। सीएचसी से वे दोनों अपनी एक रिश्तेदार के यहां राहिन गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसा होने के एक बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। मृतक के रिश्तेदारों व मौजूद लोगों में रोष रहा। बाद में कोतवाल एमपी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शवों को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed