{"_id":"74b163d8dad8eda26b5984b09e7578ce","slug":"ten-gamblers-were-arrested-1-10-lakh-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस जुआरी दबोचे गए, 1.10 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस जुआरी दबोचे गए, 1.10 लाख बरामद
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार की रात शहर के मोहल्ला घटिया अजमत अली में छापा मारकर दस जुआरिओं को गिरफ्तार किया। फड़ से 1.10 लाख नकद बरामद किया। मौके से चार बाइक भी बरामद की गई।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीओ सिटी शिवराज सिंह व कोतवाल विनोद यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने मोहल्ला घटिया अजमत अली में एक स्थान पर छापा मारा। इस दौरान दस जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फड़ से 1.10 लाख रुपया बरामद किया गया।
इसके अलावा मौके से चार बाइक भी मिली हैं। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि पकडे़ गए जुआरिओं में बबलू दीक्षित निवासी छिपैटी, बृजेंद्र सिंह निवासी सिसहाट थाना जसवंतनगर, रामबाबू निवासी नौरंगाबाद, रामू निवासी पक्का तालाब, ओवेंद्र सिंह निवासी इंदिरा नगर, सुनील निवासी कटरा खूब चंद्र जसवंतनगर, ग्रीश निवासी कुंज, दिलशाद निवासी बैरून टोला, अजय निवासी रामगंज चौराहा, संतोष निवासी खतराना टोला है।