फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   temperature,etawah,etawah news

45 डिग्री पर पारा, बिजली कटौती ने मारा

Sun, 24 May 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
temperature,etawah,etawah news
इटावा। इधर ज्यों-ज्यों सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है, त्यों-त्यों बिजली की कटौती भी बढ़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच दिन में कई बार एक से डेढ़ घंटे तक की कटौती की गई। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लॉकडाउन में घरों में कैद लोग बिलबिला गए।
विज्ञापन

शहर के बाहअड्डा निवासी अमीन मंसूरी ने बताया कि पिछले छह सात दिन से बिजली की कटौती अधिक बढ़ गई है। परिवार के सभी लोग रोजेदार हैं, बिजली जाने के बाद बहुत परेशानी हो रही है। पचराहा निवासी इकरार अहमद ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ कटौती बढ़ती जा रही है। पिछले सात दिन से तो हालत खराब है। मोहल्ला अड्डा जालिम निवासी अजय बाथम ने बताया कि बिजली आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है, वोल्टेज भी बहुत कम आ रहा है।
विज्ञापन

पक्का तालाब बजरिया निवासी राकेश कुमार ने बताया कि न दिन में बिजली मिल रही है और न ही रात में। एसडी फील्ड निवासी शिवकपूर रावत और करनपुरा के ध्रुव सिंह ने बताया कि बिजली न मिलने से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। हर्षनगर के रिंकू ने बताया कि गर्मी में बिजली न होने से बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती से नगरों और गांवों के लोग भी बेहाल हैं। कुंआरा गांव निवासी विनय दुबे ने बताया कि गर्मी बढ़ते के साथ बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। टुकड़ों में 9 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। पड़ियापुर गांव के ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि दिन भर बिजली की आवाजाही बनी रहती है। पाली गांव के ब्रजेश यादव, ऊमरसेन्डा के देवेश कुमार और भरथना के संदीप कुमार ने बताया कि बिजली की आवाजाही ज्यादा परेशान कर रही है। महेवा सबस्टेशन से जुड़े 40 गांवों में 12 से 14 घंटे भी बिजली मिल पा रही है, जबकि शेड्यूल 18 घंटे का है। अमित भदौरिया और वरुण कुमार ने बताया कि बिजली कब चली जाए कुछ भरोसा नहीं है। ऊसराहार में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल ने बताया कि उनके मोहल्ले में शनिवार सुबह से बिजली गई थी और रविवार को 26 घंटे के बाद आई है। आधे ऊसराहार का यही हाल है। उदी के अनुसार क्षेत्र में महज छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
एसडीओ का दावा लॉकडाउन में बढ़ी बिजली चोरी
एसडीओ शहर राहुल ने कहा कि लॉकडाउन में जांच बंद होने से शहर में बिजली की चोरी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि शहर को तीन सबस्टेशन के 14 फीडर से आपूर्ति दी जाती है। करीब 51000 घरेलू और 5 हजार कामर्शियल उपभोक्ता हैं। प्रत्येक फीडर पर 200 एम्पीयर पर लोड सेट है। लोड बढ़ने पर ट्रिपिंग हो जाती है। साबितगंज, शाहकमर और करमगंज में ज्यादा चोरी हो रही है। चूंकि शहर में कई हॉटस्पाट घोषित हैं इसलिए चोरी रोकने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेकर विजलेंस टीमों से जांच कराई जाएगी।
50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने जमा नहीं किया बिल
एसडीओ ने बताया कि 50 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं ने मार्च, अप्रैल और मई का बिजली बिल जमा नही किया है। मीटर रीडिंग लगातार रीडिंग ले रहे हैं। बिजली बिल माफ होने की अफवाह फैली है लेकिन विद्युत नियामक आयोग के मानक में बिल माफी का कोई प्रावधान नहीं है। बिजली का बिल जमा करना ही होगा। बिल जमा न करने वालों से नियमानुसार वसूली की जाएगी।

गर्मी बढ़ने से खपत बढ़ी है लेकिन चोरी बढ़ने जैसा कुछ नहीं है। खपत बढ़ने से ट्रिपिंग हो रही है। आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार हो इसके लिए टीमों की कांबिंग बढ़ाई जाएगी। जो भी दिक्कत होगी उसे दूर कराया जाएगा।
- आरके गुप्ता, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed