{"_id":"6abe9d81e26c91243a0d8a9f","slug":"teenager-concocts-robbery-story-after-failing-to-prepare-for-exam-etawah-news-c-216-1-etw1015-150692-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: परीक्षा की तैयारी नहीं हुई तो किशोरी ने रची लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: परीक्षा की तैयारी नहीं हुई तो किशोरी ने रची लूट की कहानी
Thu, 01 Oct 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे साइकिल से परीक्षा देने स्कूल जा रही थी। कुछ देर बाद घर पहुंचकर उसने बताया कि भदामई-पत्तापुरा के बीच नहर पटरी पर दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर चाकू से हाथ में चोट पहुंचाई और बाली लूटकर भाग गए।
सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास जांच की तो किशोरी के बयान में विरोधाभास मिला। पूछताछ में पता चला कि स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और वह अंग्रेजी की परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाई थी। पुलिस के अनुसार किशोरी ने खुद ब्लेड से हाथ में चोट लगाई और स्कूल बैग नहर में फेंक दिया। बाद में उसने परिजनों के सामने भी घटना से इन्कार किया। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है।(संवाद)