फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   teen ager girl suicide after viral photo

Etawah News: आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर सहमी किशोरी ने दी जान

Tue, 28 Feb 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 28 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
teen ager girl suicide after viral photo
इटावा/ताखा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से सहमी किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर फोटो से छेड़छाड़ कर किशोरी का चेहरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

ऊसराहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं। किसान ने बताया कि रविवार दोपहर वह बाजार गया था। पत्नी खेत पर थी। घर पर बच्चे थे। दोपहर में भाई घर पहुंचा तो पुत्री (15) काे फंदे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और उसे फंदे से उतारा। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शाम को इसकी जानकारी ऊसराहार पुलिस को मिली। देर शाम शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

किसान ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने फोटो क्राॅप करके पुत्री का चेहरा लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसकी जानकारी पर पुत्री सहमी सी रहने लगी। उसने फोटो वायरल करने की जानकारी चाचा को दी थी। उसे डांट भी पड़ी थी। ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि रविवार शाम को दरोगा को मेडिकल कॉलेज भेजा था। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed