फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   teachers dont want posting, students facing difficulties

शिक्षक नहीं चाहते पोस्टिंग, छात्रों की राह कठिन

Sun, 26 Feb 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 26 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
teachers dont want posting, students facing difficulties
ग्राम डिभौली में बंद पड़ा स्कूल। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड चकरनगर में अध्यापकों की कमी के कारण सात स्कूलों में डेढ़ माह बाद भी ताले लगे हैं। ब्लाक में कोई शिक्षक पोस्टिंग नहीं चाहता। अध्यापकों ने जब तबादला नहीं हुआ तो दूसरे ब्लाकों में अपने को संबद्ध करा लिया। अब परीक्षाएं पास हैं और छात्राें को शिक्षकों के आने का इंतजार है। उनका भविष्य संकट में है।
विज्ञापन

 ब्लाक चकरनगर के सात स्कूलों में डेढ़ माह से ताला लटक रहा है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले 276 नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं मार्च में हैं। ऐसे में पढ़ाई नहीं हुई तो बच्चे परीक्षा कैसे देंगे। ग्राम बिड़ौरी का प्राइमरी विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिभौली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिबरौल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सकतपुरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसापार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला कढ़ोरी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंडौस ऐसे स्कूल हैं, जहां अध्यापक नहीं हैं। कई ऐसे उच्च व प्राइमरी विद्यालय हैं, जहां छात्र तो 100 से ऊपर हैं लेकिन अध्यापक एक ही है। प्राइमरी विद्यालय कंधेसी घार में 94 छात्र हैं लेकिन शिक्षक एक है। जिसके चलते शिक्षा व्यवस्था विकलांगबनी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन

खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया है कि उन्होंने कई प्राइमरी विद्यालयों के अध्यापकों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भेजकर उन्हें खुलवाने का काम किया है। शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद विद्यालय का नाम और छात्र संख्या
प्राइमरी पाठशाला विडौरी, 102,
जूनियर हाईस्कूल डिभौली, सात
जूनियर हाईस्कूल छिबरौली, 25
जूनियर हाईस्कूल सकतपुरा, 44
जूनियर हाईस्कूल सिरसापार, 32
जूनियर हाईस्कूल नगला कढोरी, 13
जूनियर हाईस्कूल सिंडौस, 53
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed