फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   tarbooj production in winter season

Etawah News: बेमौसम तरबूज की फसल से कमाया मोटा मुनाफा

Tue, 20 Dec 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
tarbooj production in winter season
इटावा। महेवा ब्लॉक के गुलाबपुरा गांव निवासी हरिश्चंद्र ने खेती-किसानी में अलग प्रयोग किया है। अमूमन गर्मियों में होने वाली तरबूज की फसल उन्होंने हल्की सर्दी में उगाकर मोटा मुनाफा कमाया। मात्र 10 हजार रुपये लगाकर उन्होंने 1.20 लाख रुपये की फसल बेची है।
विज्ञापन

किसान हरिश्चंद्र ने कन्नौज के एक्सीलेंस सेंटर फॉर वेजीटेबल्स की मदद से दो हजार रुपये के बीज लिए थे। इसके बाद मालचिंग विधि से इसकी बुआई की। इस विधि के लिए उन्होंने दो हजार रुपये की पॉलिथीन खरीदी। फसल की बुआई सितंबर के मध्य में की गई। 65 दिन में फसल तैयार हो गई। पहली पैदावार करीब 15 क्विंटल निकली। इसके बाद दो बार और तुड़ाई कराई, जिसमें करीब 45 क्विंटल पैदावार निकली। तीन बार की तुड़ाई में करीब 60 क्विंटल तरबूज मिल चुका है। बाजार में इसकी बिक्री 20 रुपये प्रति किलो के भाव से की। इससे 1.20 लाख रुपये मिले। जनवरी के मध्य तक फल आएंगे, यानि एक बार तुड़ाई और हो सकेगी।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र ने बताया कि उन्होंने खेत पर ही गोबर की खाद तैयार की और उसी की मदद से फसल तैयार की। उनकी फसल पूरी तरह आर्गेनिक है। एक बार भी न तो कीटनाशक का छिड़काव किया और न ही रसायनिक खाद ही इस्तेमाल किया गया। यही कारण है कि फसल के दाम भी अच्छे मिले। मंगलवार से उन्होंने अपने खेत में खीरे की बुआई भी शुरू कराई है। यह फसल भी अमूमन जनवरी के आखिरी में बोई जाती है। लेकिन वह अगेती खेती के जरिये इस फसल को कर रहे हैं। समय से पहले फसल तैयार होगी तो उसके दाम भी अच्छे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्गेनिक खेती के लिए किसानों को जागरूक कर रहे
किसान हरिश्चंद्र खुद तो आर्गेनिक खेती करते ही हैं साथ ही दूसरे किसानों को भी इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय उनके खेत में टमाटर की फसल भी हो रही है। उसमें भी वह गोबर से बनी खाद ही डालते हैं। अभी तक उन्होंने पांच लोगों को गोबर से खाद बनाने का प्लांट लगवाया है। इससे उन किसानों की आमदनी भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed