{"_id":"9e96d69adc4ffe1898e62c745bde2193","slug":"take-oth-to-save-environment-by-plantetion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि-मुनियों की रक्षा से जुड़ा रक्षाबंधन पर्व श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन नसियां जी मंदिर पर जलाभिषेक एवं पूजन के साथ मनाया गया। जलाभिषेक, पूजा अर्चना के बाद भगवान श्रेयांश नाथ के समक्ष लाडू समर्पित किया गया। इस मौके पर पौधरोपण के साथ ही पेड़ों पर राखी बांधकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया गया।
पुजारी सुबोध जैन, प्रदीप जैन, कैलाश जैन, बउआ जैन, कमल जैन, पवन जैन, हीरा लाल जैन, नीरज जैन ने श्री जी का जलाभिषेक किया। इसके बाद महिलाओं-पुरुषों ने संयुक्त रूप से मुनि विष्णु कुमार तथा सात सौ मुनियों की संगीतमय पूजा की।
इटावा-ग्वालियर हाईवे के निर्माण पर काटे गए हरे वृक्षों की पूर्ति के लिए नसियां जी समिति के पदाधिकारियों ने वृहद पौधरोपण किया। जिसमें नीम, बरगद, आम, जामुन, शीशम, गुलाब, चमेली, हरश्रृंगार, तुलसी, गेंदा, मोरपंखी सहित पांच सैकड़ा पौधे लगाए और पेड़ों पर राखी बांधकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी इंजी. सुभाष चंद्र जैन, इजी. अरविंद कुमार जैन, डा. पीके जैन सैफई के अलावा समिति अध्यक्ष संजू जैन, महामंत्री आकाशदीप जैन, राकेश कुमार जैन, मनोज जैन, महेश चंद्र रपरिया, राकेश एलआईसी, पीडी जैन, सुबोध जैन, सुभाष चंद्र जैन, चंद्रप्रकाश जैन, बोनू जैन, राहुल जैन, कमल जैन, संगीता जैन, सीमा जैन, मनीषा जैन के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।