{"_id":"6b032a6ce9e01c006401b391","slug":"fast-food-vendor-assaulted-after-refusing-to-serve-beer-etawah-news-c-216-1-etw1015-153582-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बीयर पीने से मना करने पर फास्ट फूड विक्रेता से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बीयर पीने से मना करने पर फास्ट फूड विक्रेता से मारपीट
Sun, 22 Nov 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
भरथना। कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज में रविवार देर शाम हथठेला पर फास्ट फूड बेच रहे एक विक्रेता के साथ बीयर पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने हथठेला पर रखा सामान भी फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
कस्बा के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी पंकज कौशल ने बताया कि वह रविवार शाम मोतीगंज में हथठेला पर फिंगर, मोमोज आदि फास्ट फूड बेच रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके ठेले पर पहुंचे और फिंगर खरीदने के बाद हथठेला पर ही बीयर की बोतल खोलने लगे। ऐसा करने से मना किया तो दोनों युवकों ने पास में खड़ी कार में सवार अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और हथठेला पर रखा सामान फेंक दिया।
जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे गए। वहां खड़े किसी युवक ने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सूचना मिलने पर कस्बा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। कार्यवाहक इंस्पेक्टर क्राइम पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।