फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sunder Sagar Maharaj established pitcher Tue

धूम से हुआ सुंदर सागर महाराज ससंघ का मंगल कलश स्थापना

Wed, 05 Aug 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 05 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sunder Sagar Maharaj established pitcher Tue

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री 108 सुंदर सागर महाराज ससंध का वर्षायोग कलश स्थापना कार्यक्रम श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण कुमारी सुरभि जैन ने किया। इसके बाद आचार्य विमल सागर जी और आचार्य सन्मति सागर जी के चित्र का अनावरण तथा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। आचार्य श्री का पूजन विभिन्न स्थानों से पधारे भक्तों ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य कलश (भगवान पार्श्वनाथ कलश) को प्राप्त करने का सौभाग्य कानपुर निवासी प्रदीप जैन (तिजारा वालों) को प्राप्त हुआ। अन्य चार कलशों आचार्य आदिसागर कलश शैलेष जैन इटावा, आचार्य महावीर कीर्ति कलश राजेश जैन अनूप जैन इटावा, आचार्य विमल सागर कलश सुबोध जैन विशाल जैन इटावा, आचार्य सन्मति सागर कलश राहुल जैन जयपुर ने पात्रों का चयन बोली के माध्यम से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य श्री सुंदर सागर कलश का चयन लकी ड्रा कूपन के माध्यम से धनतेरस पर्व पर किया जाएगा। आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, त्यागियों को वस्त्र भेंट आदि कार्यक्रम संपन्न हुए।


कार्यक्रम में एटा, भिंड, हजारीबाग, कानपुर, दिल्ली, ग्वालियर, पूना, जसवंतनगर तथा जयपुर आदि स्थानों से पधारे भक्तों ने भक्ति रस का आनन्द लिया। कार्यक्रम का निर्देशन रीता दीदी के द्वारा किया गया। साधु सेवा समिति विमल सन्मति भक्त परिवार शाखा इटावा का सहयोग मिला। संचालन आशीष भैया तथा उमेश जैन भिंड ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed