फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sunavarsha Overbridge on National Highway caved in

Etawah News: नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा ओवरब्रिज का मार्ग धंसा

Mon, 11 Sep 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 11 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sunavarsha Overbridge on National Highway caved in
बकेवर (इटावा)। बारिश के बीच रविवार को कानपुर-आगरा सिक्सलेन हाईवे का सुनवर्षा ओवरब्रिज पर मार्ग धंस गया। इससे एनएचएआई और कार्यदायी संस्था की टीम में खलबली मच गई। तुरंत टीम ने ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर मिट्टी और मौरंग की बोरियों को लगाकर स्थितियां संभालने का प्रयास किया है। साथ ही पुल पर कानपुर की ओर जाने वाली दो लेन बंद कर दी हैं।
विज्ञापन



कानपुर-इटावा सिक्स लेन के निर्माण को करीब आठ वर्ष हुए हैं। इस मार्ग पर बने ओवरब्रिजों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला शुरू हो गया। इटावा से कानपुर तक सिक्सेलन का निर्माण ओरियंटल कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से कराया गया था। देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी कंपनी की ही है। रविवार सुबह बारिश का पानी ओवरब्रिज के मार्ग में कंक्रीट के नीचे जाने से बकेवर के 4 किमी आगे सुनवर्षा ओवरब्रिज की एक साइड की करीब 6 से 8 स्लैब ऊपर से लेकर नीचे तक उखड़ कर गिर गई।
विज्ञापन

इससे ओवरब्रिज की एक लेन की भराव की काफी मिट्टी भी सर्विस रोड पर आ गिरी। क्षेत्रीय लोगों ने कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर कानपुर की ओर जाने वाली लेन में तीन लेने में से करीब दो लेनों पर सेफ्टी संकेत रखकर व बालू की बोरिया भरकर मार्ग रोक दिया गया। इस स्थान पर मात्र एक लेन से वाहन गुजारे जा रहे हैं। सिक्सलेन पर ओवरब्रिज के दोनों तरफ आरसीसी रोड बनी हुई है। दोनों तरफ तीन-तीन लेन बनी है। इनके बीच में दरार होने से बारिश का पानी सड़क के अंदर जाता है। पानी अंदर जाने के कारण ही ओवरब्रिज की साइड धंसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा-कानपुर सिक्सेलन हाईवे की देखरेख करने वाली ठेकेदार कंपनी के सीपीएम उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सुनवर्षा ओवरब्रिज की साइड धंसी है। बारिश का पानी अंदर जाने की वजह से धंसे ओवरब्रिज के उक्त स्थान पर मार्ग को संकेत लगवाकर वाहनों को फिलहाल एक लेन से गुजारा जा रहा है। उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। बारिश बंद होने के बाद उक्त मार्ग के आरसीसी के उस स्थान के पैनल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed