फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Summer train got stoppage in Etawah

Etawah News: ग्रीष्मकालीन ट्रेन को इटावा में मिला ठहराव

Mon, 05 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 05 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Summer train got stoppage in Etawah
इटावा। गोरखपुर से ढेहर का बालाजी के बीच प्रत्येक गुरुवार को व ढेहर का बालाजी के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन ट्रेन को इटावा स्टेशन पर दो- दो मिनट का ठहराव मिला है। इससे इटावा के यात्रियों को गोरखपुर व ढेहर का बालाजी जाने आने के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से प्रत्येक गुरुवार को ट्रेन नंबर 05011 दिन में 11:30 बजे रवाना होगी, जो रात 20:45 बजे इटावा पहुंचेगी। इसी प्रकार ढेहर का बालाजी से प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन नंबर 05012 सुबह 9:30 बजे रवाना होगी जो शाम 4:43 बजे इटावा आएगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि गोरखपुर से ढेहर का बालाजी के बीच यह ट्रेन कानपुर, इटावा, शमशाबाद टाउन, आगरा कैंट, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई स्टेशनों पर भी रुकेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन आठ से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार व ढेहर का बालाजी से नौ से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed