फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Suitable time for sowing of Zaid and Maize

Etawah News: जायद और मक्का की बोआई का उपयुक्त समय

Thu, 26 Feb 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Suitable time for sowing of Zaid and Maize
निवाड़ीकला। लगातार बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के मद्देनजर कृषि विशेषज्ञ डॉ. अक्षय कुमार ने किसानों को सलाह दी है। उन्होंने मक्का और जायद की फसलों की बोआई शुरू करने का यह सबसे सटीक समय बताया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है। गर्म हवाओं से रबी व सब्जियों की फसलों में नमी कम हो सकती है।
विज्ञापन

डॉ. कुमार ने जायद मक्का, काला चना और ग्रीष्मकालीन सब्जियों की बोआई के लिए वर्तमान मौसम को अनुकूल बताया। उन्होंने अच्छी पैदावार के लिए मक्का की बोआई समय से पूरी करने का सुझाव दिया। जायद की फसल में उर्वरकों का प्रयोग मिट्टी की जांच के आधार पर ही करें। किसान निशुल्क जांच के लिए अपना नमूना केवीके भेज सकते हैं।
विज्ञापन





कृषि विशेषज्ञ के मुताबिक रबी और सब्जियों की फसलों को सूखने से बचाने के लिए आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करते रहें। बढ़ते तापमान का असर गेहूं की तैयार हो रही फसल पर पड़ सकता है। फसल को अत्यधिक गर्मी से बचाने हेतु दो ग्राम पोटेशियम नाइट्रेट प्रति लीटर पानी का घोल छिड़कें। जिन क्षेत्रों में तापमान अधिक है, वहां दोपहर 2:00 से 2:30 बजे के बीच एक घंटे के लिए फव्वारा सिंचाई करने से तापमान तुरंत कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed