फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Student riding a bicycle died in a collision with a vehicle

Etawah News: साइकिल सवार छात्र की वाहन की टक्कर से मौत

Sat, 19 Aug 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 19 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Student riding a bicycle died in a collision with a vehicle
बकेवर (इटावा)। हाईवे पर चंद्रपुरा शाला गांव के सामने वाहन ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र कस्बा से कोचिंग पढ़कर अपने गांव जा रहा था। करीब तीन घंटे बाद उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के पतराई गांव निवासी पप्पू का पुत्र हरिश्चंद्र (14) बकेवर थाना क्षेत्र के कंढैय्या गांव में अपने नाना जोरसिंह के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ कक्षा का छात्र था। शुक्रवार दोपहर वह कॉलेज की छुट्टी होने के बाद कोचिंग पढ़ने के लिए गया। कोचिंग की छुट्टी होने के बाद वह वापस कंढैय्या गांव साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही कस्बे के पश्चिमी तिराहे से होकर हाईवे पर चंद्रपुरा शाला गांव के सामने पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की साइकिल उछल कर डिवाइडर पर जाकर गिरी वहीं छात्र हाईवे किनारे गिरा और उसने तड़प कर वहीं दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और आसपास के लोगों से छात्र की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कस्बा इंचार्ज बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के शव की पहचान हरिशचंद्र के रूप में हुई। ननिहाल कंढैय्या में रहता था। परिजनों को सूचना दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed