{"_id":"5e763fb28ebc3e768e089a51","slug":"student-dies-due-to-electric-current-etawha-news-knp551732734","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के तार में करंट आ जाने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे के तार में करंट आ जाने से छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ीकला। कस्बे में रह रहे अपने बाबा के पास आकर बीएससी का पेपर दे रहे छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र अपने पिता के पास मुंबई में रह रहा था। करीब दो महीने से वह गांव में रह रहा था।
निवाड़ीकला गांव निवासी सुबोध कुमार मुंबई में नौकरी कर रहे हैं। वह पत्नी बच्चों के साथ रह रहे हैं। उनके दो बेटों में एक आकाश (21) जिले के ही कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। करीब दो महीने पहले वह गांव में रह रहे अपने सेवानिवृत्त फौजी बाबा हरीराम के पास आ गया था। उनके साथ रहकर ही वह बीएससी के पेपर दे रहा था।
बाबा हरीराम ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका पौत्र आकाश छत पर सूख रहे कपड़े उठाने गया था। कपड़े सुखाने के लिए छत पर लोहे का तार बंधा हुआ है। इसी तार में न मालूम किस तरह करंट आ गया। कपड़े उठाते समय आकाश करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
उसकी चीख सुनकर वह छत पर गए। तत्काल उसे लेकर महेवा सीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। हरीराम ने बताया कि बेटे सुबोध को खबर दे दी गई है। शनिवार देर रात तक वह घर पहुंचेगा।