Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stubble burning incidents cool down; 26 cases recorded in a year

Etawah News: पराली की आग पड़ी ठंडी, एक साल में 26 घटनाएं

Sun, 22 Nov 2026 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 22 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning incidents cool down; 26 cases recorded in a year
फोटो 20::: महेवा के ग्राम उझियानी में पराली एकत्र कर गांठें बनाकर लोड लेकर जाते कृषि विभाग के क
इटावा। खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर अब काफी हद तक अंकुश लगता दिखाई दे रहा है। पिछले चार वर्षों के आंकड़ों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2026 में अब तक महज 26 घटनाएं दर्ज की गईं। पिछले साल की तुलना में इस बार पराली जलाने की घटनाओं में करीब 65 फीसदी कमी आई है। वहीं, वर्ष 2023 के मुकाबले यह गिरावट करीब 76 फीसदी है।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर), नई दिल्ली की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में वर्ष 2023 में पराली जलाने की 107 घटनाएं दर्ज की गई थीं। वर्ष 2024 में सात घटनाएं कम होने के साथ आंकड़ा 100 पर पहुंचा था। वर्ष 2025 में इसमें और गिरावट आई और 75 मामले सामने आए। इस साल यह आंकड़ा और तेजी से गिरकर 26 पर आ गया।
विज्ञापन

लगातार तीन वर्षों से घटनाओं में कमी आना प्रशासन और कृषि विभाग के लिए राहत की बात है। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और विभाग की ओर से कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में किसान जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ग्राम प्रधानों के साथ करीब 600 किसानों को जागरूक किया गया। इसके अलावा जिले की 80 न्याय पंचायतों में गोष्ठियां आयोजित कर करीब 8500 किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया गया।
----------
20 हॉटस्पॉट चिह्नित, 50 टन पराली पहुंचाई गोशाला
पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 20 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। यहां विशेष जागरूकता शिविर आयोजित कर किसानों को समझाया गया। इसके अलावा प्रचार-प्रसार वाहनों के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन और ग्राम प्रधानों के सहयोग से अब तक करीब 50 टन पराली निराश्रित गोवंशों के लिए गोशालाओं में भेजी गई है। वहीं, बेलर मशीन के माध्यम से 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल से पराली एकत्र कर गांठें बनाई गई हैं।

----------
मिट्टी की उर्वरा शक्ति होती है प्रभावित
उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय के अनुसार, खेतों में पराली जलाने से केवल वायु प्रदूषण ही नहीं बढ़ता, बल्कि मिट्टी की सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आग लगाने से मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है और फसल उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। पराली जलाने से निकलने वाला धुआं वातावरण में प्रदूषण बढ़ाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा आग आसपास के खेतों, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं को भी नुकसान पहुंचा सकती है। किसानों को चाहिए कि पराली जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन करें। इससे मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहेगी और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed