फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Storm and rain ruined the hard work of farmers.

Etawah News: आंधी-बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Wed, 08 Apr 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain ruined the hard work of farmers.
फोटो 27::आंधी के बाद बिखरी गेहूं की कटी हुई फसल। संवाद
इटावा/बकेवर। लगातार बदलता मौसम से जिले के किसानों की चिंताएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार शाम करीब चार बजे आई एक बार फिर से तेज आंधी और झमाझम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 48 घंटे के भीतर दोबारा हुई इस प्राकृतिक आपदा से खेतों में गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। आंधी इतनी तेज थी कि पकी हुई फसल जमीन पर बिछ गई जिससे अब कटाई और उत्पादन दोनों पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिली थी, जिससे किसानों को उम्मीद थी कि अब फसल सूख जाएगी और कटाई में तेजी आएगी। लेकिन शाम करीब तीन बजे अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बकेवर और लखना क्षेत्र में शाम चार बजे के बाद हुई बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं, जौ और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। बकेवर क्षेत्र के बिजौली, धौरखा, कुड़रिया, सरायमिट्ठे, शेरपुरा, सुनवर्सा, मतिरामपुरा और लुधियानी सहित कई गांवों में फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बूंदाबांदी से पौधों के तनों में नमी आ गई है, जिससे हार्वेस्टर या दरांती से कटाई करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed