{"_id":"c2a274c5c25e83348f8900d3ed6cd5ac","slug":"station-incharge-neither-will-act-on-that-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना न देने वाले थानेदारों पर होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना न देने वाले थानेदारों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला,इटावा
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने बुधवार को जिले भर के थानाध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने समीक्षा बैठक के मद्देनजर थानाध्यक्षों से चुनाव कार्यालय से मांगी जाने वाली सूचनाएं भेजने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो थानाध्यक्ष मांगी गई सूचनाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
राज्य चुनाव आयोग की ओर से मांगी गई सूचनाओं को समय से देने के निर्देश एसएसपी मंजिल सैनी की ओर से दिए गए थे। अभी तक थाना बकेवर को छोड़कर किसी भी थाना प्रभारी द्वारा सही सूचना प्रेषित नहीं की गई है। इसी प्रकार पिछले चुनावों में घटी घटनाओं से संबंधित कुल 130 अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही का विवरण भी कुछ थानाध्यक्षों ने नहीं भेजा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को चेताया कि मांगी गई सूचना चुनाव कार्यालय को समय पर उपलब्ध नहीं कराएंगे तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी ने अब तक की गई निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की तथा पाया कि अभी तक अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्यवाही शून्य है तथा अवैध शराब की बरामदगी भारी मात्रा में नहीं हो रही है।
विज्ञापन
जबकि गैर प्रांत से शराब आने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 107/166 सीआरपीसी के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित करके कार्यवाही की जाए जो वास्तव में चुनाव को प्रभावित कर सकते हों। यदि नाबालिग या मृत व्यक्ति के नाम चालानी रिपोर्ट में लिखे गये तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट एवं 110 सीआरपीसी की कार्यवाही अभी से कर दी जाए, जिससे असामाजिक तत्वों को चुनाव के समय जिला बदर कराया जा सके।