फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Telescope operation for rare disease in Saifai

Etawah News: सैफई में दुर्लभ बीमारी का दूरबीन विधि से ऑपरेशन

Sun, 30 Aug 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Telescope operation for rare disease in Saifai
फोटो 36: दुर्लभ इसोफेगस मोटिलिटी रोग एकलेशिया कार्डिया का सफल ऑपरेशन करने वाली टीम। स्रोत विवि
विज्ञापन

------------------------------------------------------------------
- 32 साल से मरीज को भोजन निगलने में हो रही थी दिक्कत

-एकलेशिया कार्डिया नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था, डॉक्टर बोले-एक लाख में एक मरीज में होती है बीमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में भोजन निगलने में गंभीर कठिनाई से पीड़ित एक मरीज का सफल उपचार किया गया। मरीज एकलेशिया कार्डिया नामक इसोफेगस (भोजन नली) की एक दुर्लभ मोटिलिटी बीमारी से सालों से पीड़ित था। दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन कर उपचार किया।
विज्ञापन

इस समस्या के निदान के लिए 32 साल का मरीज जिसका नाम पुष्पेंद्र कुमार था। गैस्ट्रो सर्जरी की ओपीडी में गैस्ट्रो सर्जन डॉ कन्हैया लाल चौधरी को दिखाने आया था। मरीज को लंबे समय से भोजन निगलने में परेशानी हो रही थी। भोजन करने के बाद खाने के कण मुंह अथवा भोजन नली में रुके रहने की समस्या के साथ-साथ उसे विशेष रूप से रात में खांसी की शिकायत भी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श के बाद मरीज में एकलेशिया कार्डिया की समस्या की पहचान की गई और आवश्यक उपचार की योजना बनाई गई। चिकित्सक ने इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए लैपरोस्कोपिक विधि से इस जटिल रोग की सर्जरी करने का निर्णय लिया। डॉक्टरों ने बताया कि एकलेशिया कार्डिया भोजन नली की एक दुर्लभ मोटिलिटी बीमारी है जो 1 लाख लोगों में किसी एक में पाई जाती है।

इसमें भोजन को पेट तक पहुंचाने वाली सामान्य प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। इसके कारण मरीज को तरल भोजन निगलने में कठिनाई, भोजन के वापस आने तथा रात में खांसी जैसी समस्याएं होती हैं। समय पर उचित जांच एवं विशेषज्ञ उपचार से मरीज को इन परेशानियों से राहत मिल जाती है। गैस्ट्रो सर्जन डॉ. कन्हैया लाल चौधरी ने बताया कि ऐसे जटिल मामलों में सही समय पर बीमारी की पहचान और उचित उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस शल्य प्रक्रिया को बेहद जटिल एवं अत्याधुनिक माना जाता है। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में यूपीयूएमएस सैफई में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञ उपचार सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इससे इटावा एवं आसपास के जिले के मरीजों को जटिल एवं विशेष बीमारियों का उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रहा है। यह सफल उपचार सैफई में उन्नत गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं शल्य चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed