{"_id":"61bf7af8d01be33d0e2953d0","slug":"ssp-etawah-news-knp6705297179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वालों का धारा 34 में होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने वालों का धारा 34 में होगा चालान
विज्ञापन
पुलिस लाइन मीटिंग हॉल में व्यापारियों के साथ मीटिंग करते एसएसपी जयप्रकाश सिंह
- फोटो : ETAWAH
इटावा। पुलिस, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में हुई। जिसमें एसएसपी ने कहा शहर में जो दुकानदार अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण किए हुए हैं, उनका धारा 34 के अंतर्गत चालान किया जाएगा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने रात को बाजार बंद करने का एक समय निर्धारित करने की मांग की, जिस पर रात 9 बजे बाजार बंद करने की सहमति बनी। महामंत्री आकाशदीप जैन ने बाजारों में ई रिक्शा का रूट निर्धारित करने एवं दुकानों के बाहर चार पहिया वाहन न खड़े करने के लिए प्रशासन से उचित व्यवस्था की मांग की।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। एसएसपी ने कहा कि सभी अपनी दुकानें हद में लगवाएं, अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी ने कहा कि फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों को जब तक अन्य जगह स्थापित नहीं किया जाए, तब तक उनसे रोजगार करने का अवसर न छीना जाए। एसएसपी ने व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया। यहां जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।