{"_id":"4d8e3601739cbf07f6aa187dd89051cb","slug":"sp-leader-correct-conduct-akhilesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचरण सुधारें सपा नेता- अखिलेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचरण सुधारें सपा नेता- अखिलेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दीपावली त्योहार पर मंगलवार दोपहर अचानक सैफई
विज्ञापन
पहुंच गए। यहां लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले में दो घंटे तक जनता से मिले
और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं और
पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को हिदायत भी दी।
कहा कि अपनी कार्यशैली, आचरण और व्यवहार में सुधार कर लें। उन्होंने दावा किया कि 2017 में होने वाले उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए पुलिसिंग में सुधार के प्रयास तेज गति से जारी हैं।
इसका असर भी दिखाई देने लगा है। 100 नंबर डायल सेवा को और सक्रिय किया जाएगा। इससे अपराध और अपराधियों पर लगाम लगेगी। सरकार के विकास कार्यों की न केवल प्रदेश में चर्चा है, बल्कि दूसरे प्रदेश भी हमारी योजनाएं लागू कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री बगैर किसी पूर्व सूचना के सपरिवार आए हैं। वह बुधवार तक रुकेंगे। इस दौरान नौकरी में सिफारिश की खातिर बड़ी संख्या में युवक आए। सीएम ने इनसे कहा कि पुलिस में 40 हजार भर्तियां शीघ्र निकलने वाली हैं। इनमें प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
जो दौड़, कूद और फीजिकल टेस्ट में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करेगा और जिसके हाई स्कूल, इंटर परीक्षा में अच्छे अंक होंगे, वे अच्छे ग्रेड के साथ निश्चित ही पुलिस नौकरी पाएंगे। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षाओं वाली नौकरियों में भी परीक्षा के दौरान पुस्तक ले जाने की व्यवस्था पर भी सरकार विचार कर रही है।
उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि नौकरियां योग्यता और पढ़ाई करने से ही मिल सकती है। नकल और सिफारिश के भरोसे नहीं। सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में 21 नवंबर की रात सैफई महोत्सव समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार ए आर रहमान का कार्यक्रम होना है।
मुख्यमंत्री ने इसमें लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव ,विधायक प्रदीप यादव ,सुखदेवी वर्मा, सैफई महोत्सव प्रबंधक वेद व्रत गुप्ता, रवींद्र कुमार श्रीवास्तव गुड्डू आदि मौजूद रहे।