फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Son Allegedly Taken Away in a Car; Found in Mainpuri Eight Hours Later

Etawah News: कार में डालकर बेटे को ले जाने का आरोप, आठ घंटे बाद मैनपुरी में मिला

Sun, 31 May 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Son Allegedly Taken Away in a Car; Found in Mainpuri Eight Hours Later
कार में डालकर बेटे को ले जाने का आरोप, आठ घंटे बाद मैनपुरी में मिला
विज्ञापन

-पुलिस ने घर से नाराज होकर जाने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। चौबिया क्षेत्र के लोकपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने बेटे सुमित को अज्ञात कार सवार लोगों पर कार में डालकर ले जाने का आरोप लगाया। आरोप है कि बेटा संपर्क मार्ग पर शनिवार शाम खड़ा था। तभी कार से आए कुछ लोग बैठे को जबरन कार में डालकर ले गए, आठ घंटे बाद रात्रि 12:00 बजे के उसे मैनपुरी में छोड़कर भाग गये। बेटे की सूचना पर परिजन किशोर को लेकर वापस घर ले आए। पुलिस का कहना है कि किशोर घर से नाराज होकर गया था।

जवाहर सिंह कठेरिया निवासी लोकपुरा ने बताया कि बेटा शाम चार बजे अपने घर से खेतों की तरफ जा रहा था। आरोप है तभी बीना गांव की तरफ से आए कार सवार उसके पास रुके और उसको कार में खींच लिया। सुमित ने बताया उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। परिजन बेटे की खोजबीन करते रहे। देर रात तक कहीं कोई पता नहीं चला। रात में चौबिया थाने पहुंचकर पुलिस को गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, चौबिया पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलते ही गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज कर की। इस बीच रात 12 बजे के आसपास किशोर सुमित ने मैनपुरी के एक स्वीट हाउस से अपने भाई को फोन कर वहां होने की सूचना दी और बताया कि कार सवार उसे बेहोशी की हालत में छोड़ गए है। इस पर परिजन रात में मैनपुरी पहुंचे और उसे वापस ले आए। थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने बताया कि किशोर के परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बालक घर से गुस्सा होकर चला गया था जो आठ घंटे बाद मैनपुरी में मिल गया है। कार सवार केले जाने के आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed